MAY 8, 2018 / Cold Coffee
How to make Cold Coffee
कोल्ड कॉफ़ी बनाने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट लगता है और ये बनकर तैयार हो जाती है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और रेस्टॉरेंट स्टाइल कॉफ़ी बनाने के लिए हमें किन किन चिझो की जरुरत है
कोल्ड कॉफ़ी बनाने की सामग्री
- उबाल कर ठंढा किया हुआ दूध (Chilled Milk): 2 कप
- कॉफ़ी(Coffee): 2 चम्मच
- गरम पानी( Warm Water ): 2 चम्मच
- चीनी(Suger):- 2 चम्मच
- वनीला आइसक्रीम (Vanilla Ice Cream): 4 क्यूब
- बर्फ ( Ice Cubes ) : 2-3
- चॉकलेट सिरफ(Chocolate Sauce): 2 चम्मच
- क्रीम (Fresh Cream): 1/2 कप
- कोका पाउडर Cocoa Powder: 1/2 चम्मच (Optional)
- व्हीपड क्रीम Whipped Cream for Garnishing (Optional)
कोल्ड कॉफ़ी बनाने की विधि :
- 1.सबसे पहले एक कटोरे में कॉफ़ी पाउडर ले ले और उसमे 1 चम्मच गरम पानी डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे |
- 2. फिर एक बारे से जार में उबाल कर ठंढा किये हुए दूध को ले ले |
- 3.फिर उसमे कॉफ़ी को डाल दे और चीनी को भी डाल दे |
- 4.और मिक्सी को 2 मिनट के लिए चला दे |
- 5.फिर उसमे वनीला आइसक्रीम और बर्फ के टुकड़े को डाल दे और फिर थोड़ी देर के लिए मिक्सी चला दे |
- 6.अब हमरो कोल्ड कॉफ़ी लगभग बनकर तैयार है….
- 7.उसके लिए कोई भी 2 मग/ग्लास ले ले और उसमे चम्मच की मदत से मग के अंदर चॉकलेट सिरफ लगा दे |
- 8.फिर मग के ऊपर भी थोड़ा सा चॉकलेट लगा दे |
- 8.फिर कॉफ़ी को मग में डाल दे और आप देख सकते है की जार में कितनी सारी झाग बनी है |
- 8.पहले वाले मग में पुरे कॉफ़ी के झाग को डाल दे और दूसरे वाले मग में क्रीम डाल दे |
- 8.और फिर एक के ऊपर कोका पाउडर और दूसरे के ऊपर थोड़ा सा चॉकलेट सिरफ डाल देंगे |
- 8.और हमारी दोनों कोल्ड कॉफ़ी बनकर तैयार हो गयी | इसमेसे आप कोई भी धार पे बना सकते है |
Leave A Comment