MAY 8, 2018 / Dessert
How to make Apple Rabdi
रबड़ी दूध से बना एक इंडियन डिजर्ट है जिसे स्पेशल मौकों पर भारतीय घरों में बनाया जाता है। लेकिन यहां आपको रबड़ी की रेसिपी का हेल्दी वर्जन बताया जा रहा है जिसमें सेब, बादाम और पिस्ते डालें गए हैं। इसे हेल्दी और स्वादिष्ट रबड़ी को आप डिनर पार्टी के बाद सर्व कर सकते हैं।
सेब रबड़ी की सामग्री
- 3 मीडियम सेब
- 1 लीटर दूध
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच हरी इलायची
- 8-10 बादाम (स्लाइस्ड), हल्का उबला
- 8-10 पिस्ते (स्लाइस्ड), हल्का उबला
एप्पल रबड़ी बनाने की विधि
- 1.एक बड़े बर्तन में दूध डालें और उसमें उबाल आने दें। जब दूध आधा रह जाए तो आंच धीमी कर दें।
- 2.इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाएं, इसे लगातार चलाते रहें।
- 3.सेब को छीलकर कददूकस कर लें। जब दूध की मात्रा कम हो जाए तो इसे सेब हो डालकर अच्छे मिक्स करें।
- 4.इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं। इसमें इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्ते डालें।
- 5.इसे सर्विंग डिश में निकाल लें। इस पर सेब के बचें हुए स्लाइस लगाएं। डिश के चारों तरफ लगाएं। इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।
Leave A Comment